{"_id":"5c757839bdec2273ab607fd0","slug":"91551202361-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में ईमानदारी से काम करें अधिकारी: डा. धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में ईमानदारी से काम करें अधिकारी: डा. धन सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि गांवों के विकास में ग्राम विकास अधिकारियों का अहम योगदान है। उनको ईमानदारी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर जल्द ही प्रमुख सचिव के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
मंगलवार को पौड़ी में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अधिवेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी व प्रमुख सचिव की बैठक होगी। डा. रावत ने कहा कि जनपद के 82 ग्राम विकास अधिकारियों में से 40 अधिकारियों को पहले चरण में एनरॉयड फोन प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के काम से मैं संतुष्ट नहीं हूं। गांवों में अच्छा काम करना होगा। उन्होंने कहा कि छह मार्च को 30 हजार युवाओं को रोजगार मेले में आमंत्रित किया गया है। सरकार इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। वर्ष 2019 तक सभी विभागों में नियुक्तियां कर ली जाएंगी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसपी भट्ट ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी के 60 फीसदी पद रिक्त चल रहे हैं। इससे सेवारत ग्राम विकास अधिकारियों को तीन से चार क्षेत्रों में सेवाएं देनी पड़ रही हैं। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति, सहायक खंड विकास अधिकारी के पदों पर पदोन्नति, 2004 के बाद नियुक्त अधिकारियों को पेंशन सुविधा दिए जाने की मांग की। उन्होंने वर्ष 2013 की आपदा के दौरान की गई सेवाओं का भुगतान अभी तक नहीं किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया। इस मौके पर विधायक मुकेश कोली, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विद्या दत्त रतूड़ी, महामंत्री केशर सिंह नेगी, विधायक महंत दलीप रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड सहकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मातबर सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख संतोषी रावत, ज्येष्ठ प्रमुख हरदयाल पटवाल, सीडीओ दीप्ति सिंह, पीडी एसएस शर्मा, एपीडी सुनील कुमार, डीडीओ वेद प्रकाश, संपत रावत, राजेंद्र प्रसाद टम्टा व सुमनलता ध्यानी आदि मौजूद थे।