{"_id":"5c61a2b4bdec2229c12b8e4b","slug":"91549902516-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आध्यात्म का प्रकाश पुंज है भारत: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आध्यात्म का प्रकाश पुंज है भारत: शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आध्यात्म, उसके स्वरूप, निराकार परमात्मा, सृष्टि, जीव व मानव जगत पर विचार-विमर्श किया। कार्यशाला में पौड़ी, श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रों से ब्रह्मकुमार व ब्रह्मकुमारियों ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआरडीओ के पीडी एसएस शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत आध्यात्म का प्रकाश पुंज है। इसकी ज्योति से संपूर्ण विश्व आलोकित हो रहा है। मुख्य वक्ता राजयोगी बीके मेहरचंद ने कहा कि सृष्टि के मूल में आध्यात्म है। कार्यशाला में छात्र आदित्य ने शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी। पल्लवी ने स्वागत नृत्य व साहिल ने शिव नृत्य की मोहक प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना अर्थशास्त्री दीपक रावत और संचालन बीके अंकित ने किया। इस अवसर पर किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भूपाल सिंह चौधरी, संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, विवि के पौड़ी केंद्र प्रभारी बीके सुमन, बीके मनीषा, कुसुम, अनीता, तेजस, कमला रावत, संपत्ति व कलावती आदि मौजूद थे