{"_id":"5c4f2bbcbdec22120179a94f","slug":"91548692412-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि स्क्रूटनी प्रकरण में प्राथमिक स्तर की जांच पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि स्क्रूटनी प्रकरण में प्राथमिक स्तर की जांच पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि स्क्रूटनी प्रकरण में जांच समिति ने प्रथम चरण की जांच पूरी कर ली है। समिति जल्द रिपोर्ट कुलपति को सौंप देगी। संभावना जताई जा रही है कि द्वितीय चरण की जांच में स्क्रूटनी प्रकरण से संबंधित सभी व्यक्तियों की हैंड राइटिंग फोरेंसिक जांच के लिए भेजी जाएगी।
गढ़वाल विवि स्क्रूटनी प्रकरण जांच के लिए विवि प्रशासन ने प्रो. वीपी सुदिंरयाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने पूरे प्रकरण की प्राथमिक स्तर पर जांच पूरी कर ली है। प्रो. वाईपी सुद्रियाल ने बताया कि प्रकरण से संबंधित सभी लोगों के लिखित में बयान ले लिए गए हैं। लिखित में बयान देने वालों में स्क्रूटनी समिति के सदस्य, उत्तर पुस्तिका परीक्षा व संबंधित गोपनीय विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। सभी के बयानों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। प्रो. सुद्रियाल ने कहा कि जल्द ही रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी जाएगी। द्वितीय चरण की जांच में फोरेंसिक जांच की बात की जा रही है। प्रकरण से संबंधित सभी लोगों की हैंड राइटिंग की फोरेसिंक जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में परीक्षक पाकसाफ हैं। स्क्रूटनी के दौरान गड़बड़ी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालंाकि इस संबंध अभी विवि आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं कह रहा है।
-- प्राथमिक स्तर की जांच पूरी कर ली गई है। जल्द रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी जाएगी। जांच के दौरान प्रकरण से संबंधित सभी लोगों के लिखित में बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रो. वाईपी सुद्रियाल, संयोजक, जांच कमेटी।