फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पेयजल योजना की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू

पेयजल योजना की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू

Wed, 11 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पेयजल योजना की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू
पौड़ी। पेयजल योजना की मांग को लेकर 27 दिन से आंदोलनरत सबदरखाल क्षेत्र के ग्रामीणों ने बुधवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। रामलीला मैदान सबदरखाल में अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र मांग पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे कादेखाल रामकुंड प्रयास विकास समिति के सचिव भरत सिंह कोटियाल ने कहा कि क्षेत्र के 63 गांवों में कई वर्षों से पेयजल समस्या बनी है। पीने के पानी को लेकर ग्रामीण दूरदराज के क्षेत्रों के प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए कादेखाल-रामकुंड पेयजल पंपिंग योजना बननी थी। इस योजना को स्वीकृति भी मिली, लेकिन आज तक इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। अनशन पर बैठे लक्ष्मण सिंह बुटोला ने कहा कि शासन-प्रशासन के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों की इस समस्या की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed