{"_id":"5a6224ca4f1c1b8e268b53b3","slug":"91516381386-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त ने चलाया सफाई अभियान
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को कमिश्नरी व शिक्षा विभाग के परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में एकत्रित कूड़ा नगर पालिका के ट्रक में लादकर सुरक्षित स्थान पर एकत्रित किया गया।
गणतंत्र दिवस को लेकर शासन के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने कमिश्नरी से अभियान शुरू किया। कमिश्नरी के बाद अपर निदेशक शिक्षा, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों में कूड़ा निस्तारित किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालयों एवं आवासीय क्षेत्रों में कूड़ा खुले स्थान पर न फेंकने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखें। कहा कि हमें सफाई के प्रति जागरूक रहना होगा। परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एसपी खाली, डीडीओ वेद प्रकाश व डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव आदि मौजूद रहे।