{"_id":"59aadc824f1c1b04278b4e61","slug":"91504369794-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा उठान टैक्स के विरोध में व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा उठान टैक्स के विरोध में व्यापारी
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। शहर से कूड़ा उठाने में नगर पालिका विफल साबित हुई है। पालिका के पास कूड़ा डालने का कोई निर्धारित स्थान नहीं है। बावजूद इसके पालिका व्यापारियों और नागरिकों पर कूड़ा उठाने का टैक्स लगा रही है, जो उचित नहीं है। व्यापार सभा इसके विरोध में उतरी है और ऐलान किया है कि पालिका टैक्स वापस नहीं लेगी तो व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
पौड़ी नगर पालिका ट्रंचिंग ग्राउंड तक स्थापित नहीं कर पाई है। ऐसे में पालिका ने व्यापारियों और नागरिकों पर कूड़ा निस्तारण का टैक्स तय कर दिया है। यहां आयोजित बैठक में व्यापार सभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत व अन्य व्यापारियों ने कहा कि हाउस टैक्स की राशि बढ़ाए जाने के साथ ही पानी के बिलों में भी भारी बढ़ोतरी की गई है और अब कूड़ा उठान का टैक्स थोपा जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि पालिका व्यापारियों से प्रति माह दो सौ रुपए कूड़ा उठान का टैक्स तय कर रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में व्यापार सभा के सचिव अनूप देवरानी, उपाध्यक्ष धनेश कुमार, विमल वर्मा आदि मौजूद रहे।