{"_id":"5cc9cb74bdec220775592f24","slug":"81556728692-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजीआर परिसर में छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजीआर परिसर में छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय प्रशासन ने छात्रों को परिसर में तालेबंदी नहीं करने दी। इस दौरान छात्रों व पुलिस कर्मियों के बीच हल्की नौकझोक देखने को मिली।
बुधवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रों ने तालेबंदी करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने तालाबंदी नहीं होने दी। जिससे छात्रों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों को गुमराह कर रहा है। आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन छात्रों के आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस प्रशासन के माध्यम से डराने व धमकाने का काम कर रहा है। इस दौरान छात्रों और प्रभारी परिसर निदेशक से 3 घंटे वार्ता विफल रही। छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन छात्रों को डराने व धमकाने का काम कर रहा है। विवि प्रशासन छात्रों को गुमराह कर रहा है। कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, आर्यन ग्रुप के जिलाध्यक्ष भारतभूषण, मोहित सिंह, राजेश भंडारी, नितिन रावत, गौरव रावत, आस्कर रावत आदि शामिल थे।