{"_id":"5c64403abdec22271f3428ab","slug":"81550073914-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले भूमि व फसल का प्रतिकर दिया जाए, फिर हो निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले भूमि व फसल का प्रतिकर दिया जाए, फिर हो निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भूमि व फसल का प्रतिकर न मिलने से गुस्साए नैथाणा व रानीहाट के ग्रामीणों ने रेल लाइन निर्माण कार्य रोक कर विरोध प्रकट किया। हालांकि रेलवे अधिकारियों से वार्ता के बाद सहमति बनने पर कार्य शुरू कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को नैथाणा के समीप रानीहाट में रेल लाइन निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी एजेंसी जेसीबी व पोकलेंड मशीन लेकर ग्रामीणों के खेतों में पहुंचे। मशीनों के खेतों में पहुंचने की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीण हरेंद्र मंद्रवाल ने कहा कि रेलवे विभाग ने अभी तक उन्हें भूमि व फसल का प्रतिकर नहीं दिया है। जबकि इस संबंध में रेलवे विभाग से कई बार लिखित में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। बावजूद इसके विभाग बिना प्रतिकर दिए उनके खेतों में रेल लाइन का कार्य शुरू कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस समय खेतों में गेहूं व सरसों की फसल बोई गई है। कहा कि जब तक उनकी भूमि व फसल का प्रतिकर नहीं दिया जाता तब तक किसी भी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। नैथाणा व रानीहाअट के करीब 22 परिवारों को प्रतिकर नहीं मिला है। ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन भी किया। वहीं तहसीलदार हरिहर उनियाल ने बताया कि ग्रामीणों की रेलवे अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। अधिकारियों से वार्ता के बाद सहमति बनने पर कार्य शुरू कर दिया गया है।