{"_id":"5c546a53bdec224e21134cff","slug":"81549036115-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांग-श्रीकोट बाईपास का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांग-श्रीकोट बाईपास का सर्वे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। डांग से राजकीय मेडिकल कॉलेज तक बाईपास मोटर मार्ग निर्माण के लिए भूगर्भीय रिपोर्ट के आधार पर सर्वे शुरू कर दिया गया है। भूगर्भीय रिपोर्ट में कुछ स्थान को संवेदनशील बताया गया था। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि जल्द सर्वे पूरी कर डीपीआर तैयार की जाएगी।
शुक्रवार से लोनिवि ने डांग से राजकीय मेडिकल कॉलेज तक करीब 4 से 5 किमी बाईपास सड़क निर्माण के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि इससे पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री/क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने श्रीकोट गंगानाली के ऊपर बाईपास मोटर मार्ग निर्माण के निर्देश दिए थे, जिसके बाद श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग के रतूड़ा बैंड के समीप से मेडिकल कॉलेज तक सर्वे किया गया था। डांग में बस्ती के मध्य से गुजर रही सड़क के विस्तारीकरण की गुजांइश न होने पर एसएसबी की फायरिंग रेंज से सर्वे किया जाएगा। पूर्व की सर्वे में मार्ग पर करीब 8 बैंड पड़ रहे है। बताया कि जल्द मार्ग निर्माण के लिए सर्वे पूरा कर डीपीआर तैयार की जाएगी।