{"_id":"5bc36f34bdec22698d6914dc","slug":"81539534644-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों का प्रदर्शन, केंद्र का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों का प्रदर्शन, केंद्र का पुतला फूंका
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गंगा की अविरलता की मांग के लिए आमरण अनशन करने वाले स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद की मौत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हत्या करार देते हुए इसकी सीबीआई से जांच की मांग की है। उन्होंने मंडल मुख्यालय में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
पौड़ी बस स्टैंड चौक पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई के छात्रों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने सानंद के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाया। पूर्व सभासद संगीता रावत ने कहा कि गंगा की अविरलता के लिए भाजपा शासनकाल में दो संतों की जान जा चुकी है। पुलिस सानंद को जबरन उठाकर ले गई थी, जिससे उनकी हत्या की आशंका है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराई जाए। प्रदर्शनकारियों में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, सेवादल की अध्यक्ष नीलम रावत, सुमित रावत, राहत हुसैन, आमिर, युद्धवीर सिंह व रोहित गुसाईं आदि शामिल रहे।