{"_id":"5b560a244f1c1b4d748b695b","slug":"81532365348-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में पुलिस ने थामा असहाय बड़े, बुजुर्गों का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में पुलिस ने थामा असहाय बड़े, बुजुर्गों का हाथ
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिले में पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों व असहाय बुजुर्गों की सहायता के लिए अनूठी पहल की है। पुलिस ने डोर-टू-डोर जाकर एक साल के भीतर दस हजार से अधिक बुजुर्गों का हाल जाना और उनकी शिकायतें भी सुनीं। असहाय लोगों के लिए चलाए गए इस अभियान के तहत उन्हें रजाई, कंबल, फल और राशन भी उपलब्ध कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने सोमवार को ग्राम सुंदर में लोगों से मुलाकर कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस गांव में 30 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा बाडा गांव में 17 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया गया। एसएसपी ने सीनियर सिटीजन, गरीब, असहाय एवं निराश्रित विधवा महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। एसएसपी ने कहा कि गरीब, असहाय और बुुजुर्ग लोगों को चिन्हित किए जाने के बाद घर-घर जाकर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
सोमवार को जिले में इनकी सुनी समस्याएं
जिले में सोमवार को पौड़ी में 83, लक्ष्मणझूला में 115, देवप्रयाग में 35, लैंसडौन में 35, कालागढ़ में 28, थलीसैंण में 55, रिखणीखाल में 20, श्रीनगर में 237, कोटद्वार में 155, पैठाणी में 35, धुमाकोट में 40 एवं सतपुली में 50 लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और जरूरतमंदों को राशन दिया गया।