{"_id":"5a75e78d4f1c1bb3208b71b7","slug":"81517676429-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल बचेगा तो रह पाएंगे हम जीवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल बचेगा तो रह पाएंगे हम जीवित
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। वन संपदा को बचाने के लिए इन दिनों वन विभाग की ओर से गांवों में गोष्ठी और रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत धारकोट, नागदेव व मिलई गांवों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
पाबौ ब्लॉक के तहत पश्चिमी अमेली रेंज की ओर से धारकोट गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन दरोगा त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि जंगल को वनाग्नि से बचाने के लिए सभी ग्रामीणों को आगे आना चाहिए। जंगल बचे रहेंगे तभी हम भी जिंदा रह पाएंगे। वहीं पौड़ी रेंज नागदेव में भी वन्य अग्नि जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रेंजर अनिल भट्ट ने आग की रोकथाम के तरीके बताए। उन्होंने जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी ने बालीकंडारस्यूं पट्टी के मिलई गांव के ग्रामीणों को आग से पेड़-पौधों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। जंगल में ग्रामीण बीड़ी या सिगरेट जलता हुआ न फेंकें। इस मौके पर सुरेश चंद्र मैंदोला, वन दरोगा भूपेंद्र सिंह रावत, मनोज रावत, ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी, सरपंच वन पंचायत चंद्र कला देवी व महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा देवी आदि शामिल रहे। वहीं माडर्न स्कूल भैरों में वन अग्नि सुरक्षा के तहत छात्र-छात्राओं ने वन कर्मियों के साथ रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर रेंजर शिशुपाल सिंह रावत आदि शामिल रहे।