{"_id":"6929d3f831dcd7004c0943a3","slug":"80-international-seekers-practiced-yoga-in-devprayag-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-845108-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवप्रयाग में 80 अंतरराष्ट्रीय साधकों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवप्रयाग में 80 अंतरराष्ट्रीय साधकों ने किया योगाभ्यास
Fri, 28 Nov 2025 10:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग संगम में अंतरराष्ट्रीय साधको ने किया गहन योग ----- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग में 80 अंतरराष्ट्रीय साधकों ने किया योगाभ्यास
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक देवप्रयाग का पवित्र संगम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। अक्षर योग केंद्र के संस्थापक, हिमालयन सिद्ध अक्षर महाराज के मार्गदर्शन में विश्वभर से आए करीब 80 साधकों के समूह ने यहां की दिव्य भूमि पर योग और आध्यात्म की गहन साधना की। यह तीसरी बार है जब अक्षर योग केंद्र के साधकों ने इस पावन स्थल पर आकर साधना की है।
इस दल में अमेरिका, चीन, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया, और जापान जैसे देशों के साधक शामिल थे। साधकों ने संगम पर अनेक दिव्य साधनाओं का अभ्यास किया, जिनमें भगवान के नाम का जाप, योग, आसन, गंगा स्नान करते हुए विशेष जल मग्न ध्यान और त्रिनेत्र ध्यान शामिल थे। सिद्ध अक्षर महाराज ने बताया कि इन अभ्यासों से साधकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। साधना के बाद साधकों ने भगवान शिव का अभिषेक किया और इसके उपरांत श्री रघुनाथ मंदिर के दर्शन कर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में मुख्य पुजारी समीर भट्ट ने मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सिद्ध अक्षर महाराज ने इस अवसर पर देवप्रयाग के इतिहास की जानकारी दी। विदेशी साधकों के संगम पर पहुंचने पर, तुंणगी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद जियाल, बंटी, तृषा , सोमवती , अंशु, बाला, एन्थनियो, आचार्य स्वरमगला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।