{"_id":"5d261f3c8ebc3e6c940cf775","slug":"72-promotions-for-junior-assistants-of-garhwal-division-pauri-news-drn312507190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल मंडल के 72 कनिष्ठ सहायकों को मिली पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल मंडल के 72 कनिष्ठ सहायकों को मिली पदोन्नति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा महकमे ने गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में विभागीय कार्यालयों, विद्यालयों में सेवारत 72 कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नति दे दी है। अपर निदेशक प्राथमिक ने कनिष्ठ सहायकों के वरिष्ठ सहायक पदों पर पदोन्नति सूची जारी कर दी है। उन्होंने पदोन्नत वरिष्ठ सहायकों को नए तैनाती स्थलों पर जल्द ज्वाइनिंग दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
शिक्षा परिसर पौड़ी में गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा एसपी खाली ने में कनिष्ठ सहायकों से वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति सूची जारी की। उन्होंने बताया कि गढ़वाल मंडल के विभिन्न विद्यालयों व कार्यालयों में सेवारत 72 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसमें पौड़ी जिले से 20 कनिष्ठ सहायक पदोन्नत होकर वरिष्ठ सहायक बने हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जनपद से 7, टिहरी से 12, देहरादून से 12, चमोली से 13, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी से 4-4 कनिष्ट सहायकों को पदोन्नति मिली है। खाली ने बताया कि पदोन्नतियां लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण विधेयक के तहत दुर्गम कार्यालयों, विद्यालयों में की गई हैं। अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय से कनिष्ठ सहायकों की पदोन्नति सूची जारी की। उन्होंने बताया कि पदोन्नत हुए कार्मिकों को दस दिन के भीतर नवीन पदोन्नति के पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दे दिए गए हैं। खाली ने कहा कि पदोन्नति को लेकर मंडल के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।