{"_id":"5cdaf726bdec2207167ed3dd","slug":"71557853990-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता व पुलिस के बीच हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता व पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में एक पुलिस अधिकारी और अधिवक्ता के बीच वाहन पार्क किए जाने को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। इससे पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।
मंगलवार को बस अड्डे पर अधिवक्ता महेंद्र असवाल व एक पुलिस अधिकारी के बीच वाहन की पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। पुलिस का आरोप है कि अधिवक्ता असवाल ने अपना वाहन नो पार्किंग जोन में पार्क किया था। इस पर एक पुलिस अधिकारी ने चालान काट दिया। अधिवक्ता ने पुलिस अधिकारी के निजी वाहन के नो पार्किंग में पार्क होने पर सवाल खड़ा कर दिया। अधिवक्ता महेंद्र असवाल ने आरोप लगाया कि इन दिनों पौड़ी में पुलिस कर्मियों द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही निजी वाहन चालकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है, जबकि पुलिस कर्मी खुद ही यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। घटना को बढ़ता देख साथ के अन्य पुलिस कर्मियों ने आगे आकर मामले को शांत किया। वहीं एजेंजी चौक में भी चेकिंग के दौरान एक दोपहिया वाहन चालक की पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। चालक ने आरोप लगाया कि वाहन के सभी दस्तावेज होने के बावजूद पुलिस द्वारा उनका चालान कर लाइसेंस जब्त कर लिया गया। कहा कि पुलिस चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है।