{"_id":"5c8bd676bdec22143c034839","slug":"71552668278-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदारद कार्मिकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदारद कार्मिकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन
पौड़ी। लोकसभा चुनाव तैयारी प्रशिक्षण कार्यशाला से गायब रहना कार्मिकों को भारी पड़ सकता है। निर्वाचन विभाग प्रशिक्षण से गायब कार्मिकों की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप चुका है। बृहस्पतिवार को संपन्न हुई प्रशिक्षण कार्यशाला में 10 कार्मिक गायब रहे, जिनका स्पष्टीकरण तलब हो गया है।
शुक्रवार को लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण प्रबंधन नोडल अधिकारी दीपक रावत ने जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी को प्रशिक्षण से नदारद कार्मिकों की रिपोर्ट सौंपी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में बीते बृहस्पतिवार को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑर्ब्जवर व पीठासीन मास्टर ट्रेनरों की प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में दो सहायक नोडल अधिकारी और आठ मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभाग नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से गायब रहे कार्मिकों की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि प्रशिक्षण से नदारद कार्मिकों से स्पष्टीकरण लिया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
स्क्रीन खुलते ही आया सरकारी विज्ञापन
पौड़ी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष स्थापित किया गया है। समिति कक्ष में लगे टीवी स्क्रीन खुलते ही सरकारी विज्ञान चलने लगा। इससे कक्ष में मौजूद चुनाव कार्मिक अचरज में पड़ गए। हालांकि समिति ने इसे तकनीकी खामी करार देते हुए सुधार लिया।