{"_id":"5b25475e4f1c1b634d8b6e01","slug":"71529169758-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों से नियम ताक पर रख लिया शुल्क, लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों से नियम ताक पर रख लिया शुल्क, लौटाया
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मैसमोर इंटरमीडिएट कालेज में कनिष्ठ लिपिक के पद के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क लिया गया। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मामले की शिकायत की तो अभ्यर्थियों से लिया गया शुल्क लौटा दिया गया।
मैसमोर इंटरमीडिएट कालेज में इन दिनों कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। स्कूल की ओर से इसके लिए प्रति अभ्यर्थी सौ रुपये आवेदन पत्र शुल्क एवं दो सौ रुपये पोस्टल ऑर्डर के रूप में जमा कराए गए। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन खंडूड़ी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एमएस रावत से मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से पहले इस पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए। इसके बाद प्रत्येक आवेदन के रूप में अभ्यर्थियों से शुल्क लिया गया। सीईओ से मामले की शिकायत पर स्कूल ने अभ्यर्थियों से लिया गया शुल्क लौटा दिया। जिला शिक्षा अधिकारी हरेराम यादव का कहना है कि नियमावली के तहत अभ्यर्थियों से शुल्क लेने का प्रावधान नहीं है।