फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   खेल महाकुंभ: फुटबाल फाइनल में दुगड्डा ने जयहरीखाल को हराया

खेल महाकुंभ: फुटबाल फाइनल में दुगड्डा ने जयहरीखाल को हराया

Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ: फुटबाल फाइनल में दुगड्डा ने जयहरीखाल को हराया

विज्ञापन
पौड़ी। कंडोलिया मैदान में खेल महाकुंभ के दूसरे दिन फुटबाल स्पर्धा का फाइनल मैच रोमांचक रहा। अंडर-17 में दुगड्डा ने जयहरीखाल को 2-1 से हरा दिया। इसके अलावा, दौड़, गोला फेंक और चक्का फेंक में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिया।
युवा कल्याण विभाग की देखरेख में चले रहे खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर -14 के गोला फेंक (बालिका वर्ग) में ब्लॉक पोखड़ा की प्रिया बिष्ट प्रथम, रिखणीखाल की तोषी द्वितीय और कोट की कल्पना तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद (बालिका वर्ग) में ब्लॉक पोखड़ा की प्रिया बिष्ट, दुगड्डा की तनु और बीरोंखाल की सुप्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर (बालिका वर्ग) की दौड़ में दुगड्डा की तनु पहले, खिर्सू की दिव्या रावत दूसरे और रिखणीखाल की साक्षी तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर की (बालिका वर्ग की) दौड़ में एकेश्वर की सलोनी, खिर्सू की दिव्या और दुगड्डा की तनु क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर (बालिका वर्ग) की दौड़ में एकेश्वर की सलोनी प्रथम, खिर्सू की दिव्या द्वितीय और दुगड्डा की तनु तृतीय स्थान प्राप्त रही। 600 मीटर दौड़ में एकेश्वर की सलोनी पहले, दुगड्डा की प्रेरणा दूसरे और रिखणीखाल की अनामिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर-14 गोला फेंक (बालक वर्ग) में द्वारीखाल के सागर, खिर्सू के शशांक और दुगड्डा के प्रवेंद्र कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक (बालक वर्ग) में खिर्सू के शशांक पहले, द्वारीखाल के बलवीर दूसरे और जयहरीखाल के सुनील तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी अंडर-14 (बालक वर्ग) में यमकेश्वर विजेता और दुगड्डा उप विजेता रहा। बालिका वर्ग में पोखड़ा विजेता और पाबौ उप विजेता रहा। कबड्डी अंडर-17 की प्रतियोगिताएं शनिवार को होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल से भरे मैदान में परोसा जा रहा भोजन
खेल महाकुंभ में अव्यवस्थाओं का भी बोलबाला है। रांसी मैदान में पेयजल समस्या रही। यहां पेयजल की व्यवस्था न होने से खिलाड़ियों को परेशानी से जूझना पड़ा। कंडोलिया मैदान में उड़ती धूल के बीच बच्चों को भोजन परोसा जा रहा है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह नेगी ने कहा कि करीब चार हजार खिलाड़ी मैदान में पहुंचे हैं और इतने बड़े आयोजन के लिए समय की कमी के साथ धन का भी अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed