{"_id":"5c757735bdec22739a5bffa9","slug":"61551202101-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की बदइंतजामी ने ली प्रसूता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की बदइंतजामी ने ली प्रसूता की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पहाड़ में एक बार फिर सरकार की बदइंतजमी ने प्रसूता की जान ले ली है। प्रसूता को सही समय पर उपचार व 108 सेवा नहीं मिल पाई। इससे उसकी जान चली गई।
विकास खंड पाबौ के बूंगा गांव की प्रसूता पूजा देवी को उसकी सास प्रसव पीड़ा होने पर बीते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाई, जहां शाम करीब चार बजे उसने बच्ची को जन्म दिया। कुछ समय सबकुछ ठीक रहा, लेकिन शाम छह बजे के करीब प्रसूता को रक्तस्राव होने लगा। आननफानन में डाक्टरों ने उपचार शुरू किया। उपचार के बाद भी रक्तस्राव नहीं रुकने पर जिला महिला चिकित्सालय के लिए प्रसूता को रेफर किया गया, लेकिन उसे 108 आकस्मिक सेवा नहीं मिल पाई। रात करीब आठ बजे प्रसूता के परिजन उसे निजी वाहन से जिला महिला चिकित्सालय पौड़ी लाए, वहां से भी प्रसूता को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज श्रीनगर पहुंचने पर डाक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश कुंवर ने बताया कि बूंगा गांव निवासी सुमन भंडारी की पत्नी पूजा देवी (22) ने सोमवार को शाम करीब चार बजे बच्ची को जन्म दिया, लेकिन प्रसूता को आंतरिक रक्तस्राव अधिक होने पर उसे रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज श्रीनगर पहुंचने पर डाक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। डा. कुंवर ने बताया कि नवजात बच्ची स्वस्थ है। जिला प्रभारी 108 सेवा आशीष नेगी ने बताया कि पेट्रोल नहीं मिलने से प्रसूता को 108 आकस्मिक सेवा का लाभ नहीं दिया जा सका।