{"_id":"599c60bc4f1c1bc7578b45a7","slug":"61503420604-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बिलों में बढ़ोतरी पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के बिलों में बढ़ोतरी पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पानी के बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने डीएम की गैर मौजूदगी में सीडीओ के माध्यम से प्रदेश के पेयजल मंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बिल बढ़ोतरी वापस न लेने पर जल्द ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि मंडल मुख्यालय पौड़ी में पानी के बिलों में बढ़ोतरी की गई है। जल संस्थान पालिका के मूल्यांकन को बिलों में इजाफे का कारण बता रहा है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में 30 से 40 मिनट ही सुबह पानी की आपूर्ति की जाती है। वक्ताओं ने ऐलान किया कि बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो शहर में उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन में पालिका सभासद नीलम रावत, शिव सिंह, सतेंद्र सिंह, पदमेंद्र सिंह, सर्वेश कुकरेती, विपिन, विजय नेगी, केदार सिंह गुसाईं, विपिन, के डेविड व शांति देवी आदि मौजूद रहे।