{"_id":"5ccb252abdec220783607454","slug":"51556817194-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने तैयार किया परिसर निदेशक का फर्जी आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने तैयार किया परिसर निदेशक का फर्जी आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के निदेशक ने छात्रों पर परिसर बंद करने संबंधी उनके फर्जी आदेश तैयार किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलित छात्रों ने टिहरी परिसर के आदेश की तर्ज पर परिसर निदेशक पौड़ी का फर्जी आदेश तैयार किया है। जो गंभीर मामला है। जिसको लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। छात्रों ने परिसर निदेशक के आरोप को नकारते हुए ऐसे किसी आदेश को तैयार किए जाने से इंकार किया है। वहीं बीजीआर परिसर में छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा।
बृहस्पतिवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में आंदोलित छात्रों ने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवि के कुलपति का पुतला फूंकते हुए विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने परिसर निदेशक व स्थानीय प्रशासन से वार्ता भी की। लेकिन वार्ता विफल रही। परिसर निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने बताया कि टिहरी परिसर की तर्ज पर छात्रों ने परिसर निदेशक पौड़ी के नाम से परिसर को बंद किए जाने का फर्जी आदेश तैयार किया है। जो एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि मामले में नोटिस जारी किया गया। जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर ने कहा कि छात्रों की ओर से कोई आदेश तैयार नहीं किया गया है। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, पूर्व छात्र संघ सचिव राजेश कंडारी, मोहित सिंह, भारत भूषण नेगी, नितिन रावत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।