{"_id":"5c5c56febdec2273ed39b7c8","slug":"51549555454-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट में दीपक व चित्रकला में साक्षी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट में दीपक व चित्रकला में साक्षी ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षण एवं शोध केंद्र देहरादून की ओर से आयोजित दो दिवसीय विज्ञान कार्यशाला संपन्न हो गई है। इसमें छात्र-छात्राओं को विज्ञान, उसकी रोचकता, महत्ता, शिक्षकों की भूमिका व छात्रों के नवाचार को लेकर जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को जीआईसी थलीसैंण के सभागार में विज्ञान कार्यशाला की अध्यक्षता जेपी ममगाईं ने की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी एसपी वर्मा ने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित होना अनिवार्य है। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद सुंदरियाल ने प्रकृति में बढ़ते प्रदूषण व उसके निराकरण की जानकारी दी। कार्यशाला के विज्ञान प्रोजेक्ट में जीआईसी मासों का दीपक प्रथम, जीआईसी थलीसैंण का प्रदीप द्वितीय व ओंकारानंद पब्लिक स्कूल के वैभव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में जीजीआईसी पोखरी की साक्षी प्रथम, जीआईसी गंगाऊ की दिव्या रावत द्वितीय व जीआईसी बगवाड़ी का मनोज सिंह तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में शांति प्रकाश, अमित व बृजेश और इंटरमीडिएट की खुशी, शालू ढौडियाल व दीपा को अव्वल आने पर सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रदीप सिंह, मीनाक्षी व रवीना और राज्य स्तर पर खेलों में प्रतिभाग करने के लिए जीआईसी मासौं की सरस्वती व सुनीता को पुरस्कार प्रदान किया गया। जीआईसी चौंरा से ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट सरोजनी व ब्रांज मेडलिस्ट विवेक रावत को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य एसपी ममगाईं, डा. सिद्धार्थ पोखरियाल, कुलदीप बलूनी, रंगनाथ पांडे, संदीप भारद्वाज व प्रकाश ढौंडियाल आदि मौजूद थे।