{"_id":"5b4643584f1c1b10278b5c19","slug":"51531331416-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुमाकोट हादसे के बाद हरकत में आया वभिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुमाकोट हादसे के बाद हरकत में आया वभिग
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। धुमाकोट बस हादसे के बाद धुमाकोट-भौन पीपली मोटर मार्ग के 13 किलोमीटर की सड़क का कायाकल्प होगा। इस मार्ग के गड्ढ़े ठीक किए जाने के साथ ही मार्ग के किनारे हादसों को रोकने के लिए दीवार बनाई जाएगी। वहीं तेज मोड़ों पर क्रश बैरियर लगाने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने कहा कि इसका प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा जा रहा है।
पौड़ी में एक जुलाई को धुमाकोट-भौन पीपली मोटर मार्ग में सवारियों से खचाखच भरी बस गहरी खाई में जा गिरी थी। इससे बस में सवार 48 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। बस हादसे की वजह ओवर लोडिंग के साथ ही सड़क में बना बड़ा गड्ढ़ा बताया गया था। बताया गया था कि इस गड्ढ़े में पानी भरा था। इससे बचने के लिए चालक ने बस को किनारे की ओर मोड़ा तो वहां बारिश से कमजोर पड़ा पुश्ता ढह गया और बस गहरी खाई में जा गिरी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने कहा कि किलोमीटर आठ से इस मार्ग को ठीक किया जाएगा। मार्ग के गड्ढ़े भरे जाएंगे। जगह-जगह मार्ग में पुश्ते लगाए जाएंगे। इसके अलावा तेज मोड़ों पर क्रश बैरियर लगाए जाएंगे।