फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   5 employees on election duty, negligence notice.

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 5 कर्मचारियों को नोटिस

Sat, 04 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 04 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग की ओर से लगाई गई ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने 5 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। यदि संबंधित कर्मचारी 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण नहीें देते हैं तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन


विधान सभा चुनाव 2017 के लिए पौड़ी जिले में लगभग 6 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनावों के सफल संचालन के लिए विगत जनवरी माह में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें तीन कर्मचारियों ने भाग नहीं लिया, जबकि दो कर्मचारियों ने तैनाती आदेश नहीं लिया।
विज्ञापन


सीडीओ जोगदंडे ने बताया कि पीठासीन अधिकारी अजीत सिंह, ऋशिबल्लभ कोटनाला और जगदीश कुमार ने प्रथम प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया, जबकि मतदान अधिकारी महिदेव सिंह रावत और संजय कुमार ने तैनाती के आदेश प्राप्त नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास खंड कोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय घीड़ी में तैनात प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक संजय कुमार विद्यालय से भी लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed