फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   49 villages in grip of drought

49 गांव सूखे की चपेट में

Tue, 04 Apr 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी। Updated Tue, 04 Apr 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
49 villages in grip of drought
गर्मी शुरू होते ही पानी के स्रोत सूखने के कारण सूखा पड़े टैंक पर लटकाया ताला। - फोटो : amar ujala
गर्मी शुरू होते ही पहाड़ में पेयजल संकट शुरू हो गया है। जिले में अब तक 49 गांव ऐसे हैं, जिन्हें जल संस्थान ने सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। इनमें से चार गांवों में पानी के टैंकर चलने शुरू हो गए हैं, जबकि 24 गांव ऐसे हैं, जोकि दुर्गम क्षेत्र में हैं। इन गांवों में न तो टैंकर जा सकता है और न ही हैंडपंप की व्यवस्था हो सकती है।
विज्ञापन


जिले में पेयजल की 290 योजनाएं हैं। इनमें से 104 एकल, 184 बहुल, जबकि तीन नगरीय योजनाएं हैं। जिले के कुल 1188 गांवों में 2,16,674 जनसंख्या है। जनसंख्या के हिसाब से 30 मिलियन लीटर पानी की उपलब्धता होनी चाहिए, लेकिन गर्मी के चलते 48 स्रोत सूखने के चलते गांवों में पानी की समस्या पैदा हो गई है। एक अप्रैल से क्षेत्र में पड़ते गांव बुगानी, कलेत, पंडोरी व कांसखेत में टैंकरों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी देने के हैं मानक 
हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रति व्यक्ति को 135 लीटर पानी देने के मानक तय किए हैं, लेकिन स्रोत सूखने के कारण कई गांवों में प्रति व्यक्ति को 70 से 80 लीटर पानी भी नहीं मिल पाता। सबसे बुरा हाल कल्जीखाल, खिर्सू, एकेश्वर और पोखड़ा ब्लॉक का है। विभाग की ओर से इन गांवों के लिए हैंडपंप की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग दो सालों में अब तक सिर्फ 10 हैंडपंप ही लगा पाया।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सैणी ने बताया कि गर्मियों में पानी के स्रोत सूखने के कारण पानी की किल्लत बढ़ जाती है। विभाग के पास टैंकरों का ही सहारा है। जिस गांव में पानी की समस्या आ रही है, वहां पर टैंकर भेजकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed