फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   उतराखंड की बेटी वर्तिका जोशी को नौसेना मेडल

उतराखंड की बेटी वर्तिका जोशी को नौसेना मेडल

Wed, 10 Apr 2019 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड की बेटी वर्तिका जोशी को नौसेना मेडल
श्रीनगर। नाविका सागर प्रक्रिमा अभियान के तहत दुनिया की सैर करने वाली नौसेना महिला अधिकारियों की टीम को नौसेना मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पश्चिमी नेवल कमान मुंबई में आयोजित एक समारोह के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के हाथों टीम के सदस्यों को दिया गया। इससे पहले टीम को तैजिंग नौरजे राष्ट्रीय साहसिक खेल पुरस्कार, नारी शक्ति पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के नाविका सागर परिक्रमा महत्वाकांक्षी अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली छह भारतीय बालाओं (सभी नौ सेना अधिकारी) को नौ सेना मेडल से सम्मानित किया गया। इस अभियान दल का नेतृत्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी मूल रुप से पौड़ी जिले के धूमाकोट के स्यालखेत (हाल निवास श्रीनगर) की रहने वाली है। इस दल में उनकी साथी ले. कमांडर प्रतिभा जामवाल (हिमाचल प्रदेश), ले. कमांडर पी स्वाति (आंध्र प्रदेश), ले. पायल गुप्ता (देहरादून), ले. विजया देवी (मणिपुर), ले. बी ऐश्वर्या (तेलांगना) शामिल थीं। दल ने 10 सितंबर 2017 से पाल नौका आईएनएसवी (इंडियन नेवल सेलिंग वेसल) तारिणी से समुद्री यात्रा शुरू की थी। समुद्र की विपरीत परिस्थितियों से जूझते और जानलेवा स्थानों को पार कर 21,600 समुद्री मील की दूरी तय कर दल 23 मई 2018 को वापस भारत पहुंचा।
विज्ञापन

10 अप्रैल को मुंबई में आयोजित समारोह में इन महिला अधिकारियों को एडमिरल सुनील लांबा ने मेडल पहनाया। समारोह में शामिल टीम लीडर कमांडर वर्तिका जोशी के पिता प्रो. पीके जोशी ने यह जानकारी दी। प्रो. जोशी गढ़वाल विवि के स्कूल ऑफ एजूकेशन में कार्यरत है। कमांडर वर्तिका जोशी को नौ सेना मेडल प्रदान किए जाने पर विवि के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों सहित स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है। इस अभियान पर नेशनल जियोग्रफिक चैनल पर डॉक्यूमेंट्री भी प्रसारित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed