{"_id":"5c79625dbdec227371486b19","slug":"41551458909-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रश्मि गेथ्वाल, विपिन पंथ तथा ऋचा ने किया प्रथम स्थान प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रश्मि गेथ्वाल, विपिन पंथ तथा ऋचा ने किया प्रथम स्थान प्राप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। आइसा छात्र संगठन के इनोवेशन क्लब की ओर से विज्ञान दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में रश्मि गेथ्वाल व क्विज प्रतियोगिता में विपिन पंथ तथा ऋचा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिड़ला परिसर छात्रसंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित उछोली ने कहा कि विज्ञान से संबंधित इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को विज्ञान का महत्व समझाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रश्मि गेथ्वाल प्रथम, दीपेंद्र बिष्ट द्वितीय व धूमा रावत तृतीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में विपिन पंथ व ऋचा प्रथम, देवेंद्र सिंधवाल व पकंज बिष्ट द्वितीय व आनंद किशोर व आकाश पंवार तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका दीपक बिष्ट व योगेंद्र कांडपाल रहे। क्विज प्रतियोगिता संचालन शोध छात्र सिद्धार्थ कश्यप व भाषण प्रतियोगिता का संचालन अमन रावत व कविता खत्री ने किया। कार्यक्रम में अतुल सती, शिवानी पांडे, कपूर सिंह, आयुष कुकरेती, तरुण, प्रीतम, अभिषेक सेमवाल, चिराग, अनूप आदि शामिल थे।