फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सीवर लाइन का गंदा पानी पहुंचा संगम में

सीवर लाइन का गंदा पानी पहुंचा संगम में

Sun, 24 Feb 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
सीवर लाइन का गंदा पानी पहुंचा संगम में
देवप्रयाग। केंद्रीय गंगा पुनरोद्धार मंत्री नितिन गडकरी ने जहां मार्च 2020 तक गंगा के पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होने का दावा किया है, वहीं देवप्रयाग में सीवरेज लाइन लीक होने से शहर की गंदगी पवित्र संगम स्थल से सीधे गंगा में गिर रही है। तीर्थ पुरोहित समाज ने इस स्थिति पर गहरा आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

देवप्रयाग तीर्थ में मई 2010 में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना की शुरुआत हुई थी। योजना शुरू से ही विवादों में रही। नगर के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र मुख्य बाजार, तहसील, मंदिर मोहल्ला व संगम बाजार को एसटीपी (सीवर ट्रीटमंट प्लांट) से जोड़ा गया है। अभी नगर का 30 फीसदी क्षेत्र जुड़ना शेष है। रविवार सुबह संगम के निकट बने श्राद्ध भवन और ओंकारानंद पब्लिक स्कूल के नीचे सीवर लाइन लीक होने से अचानक गंदे पानी की धाराएं फूटकर बहने लगी। सीढ़ियों से होते दूषित पानी अलकनंदा-भागीरथी संगम पर सीधे गंगा में गिरने लगा। इससे संगम स्थल पर पूजा स्नान के लिए आए श्रद्धालु काफी आहत दिखे।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुदर्शन असवाल का कहना है कि कार्यदायी संस्था आनन-फानन में इस योजना को जल संस्थान को हस्तांतरित करना चाहती है। नगर की वाल्मीकि बस्ती में सीवरेज लाइन टूटी हुई है। सीवरेज योजना की जांच होनी चाहिए। पूर्व सभासद विद्यार्थी पालीवाल व विकास ध्यानी का कहना है कि कई बार कार्यदायी संस्था से पाइप बिछाते समय गुणवत्ता व मानक से कार्य करने की मांग की गई, लेकिन संस्था ने लोगों की बात को अनसुना कर दिया गया। नतीजा अब सबके सामने आ रहा है। ओंकारानंद पब्लिक स्कूल प्रबंधक सुनील गैरोला ने बताया कि सीवर लाइन से आए दिन परिसर में गंदा पानी आ जाता है। अंदर पानी आने से स्कूल भवन को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह चिंताजनक है। उन्होंने लाइन को शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-----------
-नालियों की सफाई और रखरखाव का जिम्मा नगर पालिका का है। नालियों की ठीक से सफाई नहीं होने से सीवरेज पाइप में प्लास्टिक कचरा पहुंच रहा है, जिससे चैंबर चोक हो गया और पानी का रिसाव होने लगा। सूचना मिलने पर चैंबर की सफाई करा दी गई।

- अमित, अवर अभियंता, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, देवप्रयाग

गंगा को लेकर क्या कहा है केंद्रीय मंत्री गडकरी ने
केंद्रीय गंगा पुनरोद्धार मंत्री नितिन गडकरी दो दिन पहले यानी 21 फरवरी को हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान नमामि गंगे योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि मार्च 2020 तक गंगा पूरी तरह प्रदूषण मुक्त हो जाएगी। गंगा का जल इतना साफ हो जाएगा कि आप उसे पी सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed