फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पुरूस्कार वितरण के साथ विदा हुआ खेल महाकुंभ

पुरूस्कार वितरण के साथ विदा हुआ खेल महाकुंभ

Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुरूस्कार वितरण के साथ विदा हुआ खेल महाकुंभ
पौड़ी। खेल महाकुंभ के समापन पर विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी सुशील कुमार ने पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि प्रदेश के लिए चयनित खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पौड़ी का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

युवा कल्याण और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ में विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी सुशील कुमार व सीडीओ रवनीत चीमा ने पुरस्कार वितरित किए। कंडोलिया मैदान में अंतिम दिन 1500 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में मनीष नेगी प्रथम, लव द्वितीय व मुकेश तृतीय रहे। महिला वर्ग में लक्ष्मी नेगी प्रथम तथा हेमा पंत द्वितीय रही। 800 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में भाष्कर सिंह प्रथम व संदीप कुमार द्वितीय रहे। महिला वर्ग में स्वाति प्रथम, कंचन द्वितीय व ज्योति तृतीय रही। 400 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में प्रकाश रावत प्रथम, शुभम चंद्र द्वितीय तथा मोहित कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में पूजा प्रथम, अलका द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में गौरव प्रथम, अशोक जखमोला द्वितीय तथा मुकेश तृतीय रहे। महिला वर्ग में हेमा पंत प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और वंदना असवाल तृतीय रही। 100 पुरुष वर्ग में लक्ष्य प्रथम, अशोक जखमोला द्वितीय तथा प्रकाश रावत तृतीय रहे। महिला वर्ग में पूजा प्रथम, स्वाति द्वितीय तथा ज्योति तृतीय रही। लंबी कूद पुरुष वर्ग में प्रशांत रावत प्रथम, अशोक द्वितीय व भाष्कर तृतीय रहे। महिला वर्ग में प्रियंका, मोनिका व ज्योति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। ऊंची कूद के पुरुष वर्ग में गौरव प्रथम, अनिरुद्ध द्वितीय तथा रमन सिंह तृतीय रहे। महिला वर्ग में पूजा प्रथम तथा ज्योति द्वितीय रही। गोला फेंक पुरुष वर्ग में अनिल प्रथम, सूरज सिंह द्वितीय तथा मंदीप रावत तृतीय रहे। महिला वर्ग में माधुरी प्रथम, पूजा गुसाईं द्वितीय तथा ज्योति तृतीय रही। कबड्डी पुरुष वर्ग में पौड़ी विजेता तथा द्वारीखाल उप विजेता रहा। महिला वर्ग में पोखड़ा विजेता तथा दुगड्डा उप विजेता रहा। समापन कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह नेगी, युवा कल्याण अधिकारी मुकेश डिमरी, जगदीश नेगी, दिनेश नेगी, भगवान सिंह गुसाईं, केशर सिंह असवाल, प्रजापति कुकरेती, वीरेंद्र जदली, राजेंद्र रावत, मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुकेश डिमरी, प्रवीन नेगी, विनोद रावत, प्रदीप रावत, मंजू रावत, संदीप खंखरियाल व नितिन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed