{"_id":"59d6691a4f1c1bdb538b5e2b","slug":"41507223834-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं व पर्यटन प्रेमियों ने की ट्रैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं व पर्यटन प्रेमियों ने की ट्रैकिंग
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी(ब्यूरो)। युवाओं और पर्यटन प्रेमियों ने कंडोलिया से झंडीधार और नागदेव के वनाच्छादित सुरम्य पर्वत श्रृंखला में ट्रैकिंग की। ट्रैकिंग दल ने पर्यटन नगरी पौड़ी के मनोरम दृश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भुम्याल देव कंडोलिया पार्क में गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने परंपरागत मंडाण प्रस्तुत किया। उसके बाद ट्रैकिंग दल को एडीएम रामजी शरण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब सात किलोमीटर के इस रूट पर जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों, नवयुवकों और विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया। ट्रैकिंग में 52 से अधिक लोगों की तीन टीमें बनाई गई हैं। टीमों का नाम स्थानीय वृक्षों काफल, बुरांश और तिमला के नाम पर किया गया। एडीएम ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से पौड़ी और आसपास के क्षेत्रों को विश्व पटल पर रखने की जरूरत हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि पांच से 25 अक्टूबर तक पूरे देश में पर्यटन पर्व आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर एसडीएम सदर केएस नेगी, डीपीआरओ एमएम खान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (सेनि) करन सिंह रावत, गबर सिंह नेगी, त्रिभुवन उनियाल, प्रेमबल्लभ पंत, नागेंद्र बिष्ट, अनिल बिष्ट आदि शामिल रहे।