फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   39 motor roads closed due to rain in Pauri

Pauri News: पौड़ी में बारिश से 39 मोटर मार्ग बंद

Tue, 05 Aug 2025 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
39 motor roads closed due to rain in Pauri
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय पौड़ी समेत पाबौ व थलीसैंण में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनपद में 38 मोटर मार्ग बाधित रहे। वहीं जिले में सर्वाधिक 122 मिमी बारिश कोटद्वार तहसील में दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पौड़ी व आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक बारिश से सर्वाधिक 19 मोटर मार्ग लोनिवि 12वां वृत्त के अवरुद्ध हुए। जबकि पीएमजीएसवाई में 18 मोटर मार्ग बंद रहे।
विज्ञापन

लोनिवि 12वां वृत्त के अंतर्गत अणेथ- जखेटी-नानसू, जौलीखाल-अमाल्डू, कुल्हाड़- रजखिल- बुरांसी, परसोली- चैताधार- पिंजोली, सतपुली- दुधारखाल- धारकोट, नीलकंठ बाइपास, नौगांव- भूखंडी, नालीखाल- पोखरीखेत समेत 19 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित रहे। वहीं पीएमजीएसवाई के तहत डांडा-नागराजा- लसेरा, अदवाणी- नाहसैंण - सुरपुर- बहेड़ाखाल, मस्टखाल- शीलाडांडा, बल्ली- मथाना, नौगांव- भुकंडी, किमसार- धारकोट- तिमल्याणी, कल्जीखाल- नलई, बनेखखाल- थनूल, रिखाड़- धोबीघाट, गडसारी- कोलिंडा, धांधणखेत- ग्वारी, व्यासी- कुनैथ समेत 18 ग्रामीण मोटर मार्ग बारिश से बाधित रहे। आपदा के मद्देनजर इन मोटर मार्गों को खुलवाने के लिए जेसीबी तैनात की गई हैं। मंगलवार को जिले में सबसे अधिक 122 मिमी बारिश कोटद्वार में दर्ज हुई। जबकि धुमाकोट में 48, पौड़ी, सतपुली व थलीसैंण में 30- 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed