{"_id":"69f9fa30c743b1551e0c075f","slug":"38-candidates-shortlisted-in-the-employment-festival-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122432-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: रोजगार महोत्सव में 38 अभ्यर्थी शाॅर्ट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: रोजगार महोत्सव में 38 अभ्यर्थी शाॅर्ट लिस्ट
Tue, 05 May 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 05 May 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आईटीआई परिसर में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर 152 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। महोत्सव में पहुंची ऑटोमोबाइल व सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में रोजगार के लिए अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। सेवा योजना अधिकारी मुकेश पयाल ने बताया कि 8 कंपनियां महोत्सव में मौजूद रहीं जबकि 3 कंपनियों ने ऑनलाइन माध्यम से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। उन्होंने कहा कि 152 अभ्यर्थियों में से 38 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कंपनियों की ओर से शाॅर्ट लिस्ट किया गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी उत्तम कुमार, मेधा फाउंडेशन की ओर से मेघा व आईटीआई के कर्मचारियों ने योगदान दिया। संवाद