{"_id":"5c66e309bdec224c0b489d5a","slug":"31550246665-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा किनारे बनेगा पालिका का ऑडीटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा किनारे बनेगा पालिका का ऑडीटोरियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पालिका प्रशासन ने शहर क्षेत्र में ऑडिटोरियम बनाए जाने के लिए 20 नाली भूमि चयनित कर ली है। ऑडिटोरियम निर्माण के लिए ब्रिडकुल डीपीआर तैयार कर रहा है। पालिका प्रशासन का कहना है कि डीपीआर तैयार होते ही जल्द अन्य प्रक्रियाएं शुरू कर दी जाएंगी।
शहर क्षेत्र में ऑडिटोरियम निर्मित किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय निवासियों का कहना था कि ऑडिटोरियम न होने से सांस्कृतिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। शहर में ऑडिटोरियम निर्मित किए जाने की मांग के लिए स्थानीय निवासियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व शासन से भी पत्राचार किया था। पालिका के अधिशासी अधिकारी एसएन गुप्ता ने बताया कि शहर में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए पुराने महिला थाने के समीप 20 नाली भूमि चयनित कर दी गई है। उक्त भूमि पर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए ब्रिडकुल एजेंसी डीपीआर तैयार कर रही। जल्द ही अन्य प्रक्रियाएं शुरू कर दी जाएंगी। पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर वासियों को जल्द ऑडिटोरियम की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।