{"_id":"59d121394f1c1b78548b5316","slug":"31506877753-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हा-दुल्हन की अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हा-दुल्हन की अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। फलस्वाड़ी गांव की बेटी भावना की बारात आई और चाय-नाश्ते के बाद बाराती भी गांव वालों के साथ मिलकर सफाई में जुट गए। इस गांव ने स्वच्छता के प्रति एक मिसाल कायम की है।
मुख्यालय से करीब 26 किमी दूर ब्लॉक कोट के फलस्वाड़ी गांव के विद्यादत्त कुकरेती की बेटी भावना की बारात हरिद्वार से सुबह गांव पहुंची। चाय-नाश्ते के बाद ढोल-दमाऊ के साथ गांव के लोग स्वच्छता में जुट गए। दूल्हा-दुल्हन की अगुवाई में पूरे गांव में सफाई की गई। इसके बाद विवाह के पवित्र फेरे हुए। बाराती मनोज पंत, आशाराम पंत, रमेश चमोली, विजय लक्ष्मी समेत अन्य ने कहा कि विवाह पर स्वच्छता के संदेश से शादी भी यादगार बन गई। सफाई अभियान में घराती पूनम देवी, सुखदेव प्रसाद, मुकेश बहुगुणा और पूरा गांव अभियान में शामिल रहा।
ब्लॉक कोट के बीडीओ सुरेंद्र नौटियाल ने बताया कि 15 अक्तूबर तक स्वच्छता श्रमदान दिवस मनाया जाना है। पहले दिन रविवार को गांव में यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। गांव में भावना का विवाह समारोह था तो फिर वर-वधू पक्ष ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सेदारी निभाई जो जागरूकता की मिसाल बनी।