{"_id":"67420e16507bef0739059264","slug":"30-trainees-participated-pauri-news-c-5-1-gkp1010-554650-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 30 प्रक्षिणार्थियों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 30 प्रक्षिणार्थियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
थलीसैंण। राठ महाविद्यालय पैठाणी में 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के तहत फील्ड इन्वेस्टिगेटर के तृतीय चरण का प्रशिक्षण का समापन हो गया। जिसमें महाविद्यालय के बीएड संकाय के 30 प्रशिक्षणार्थियों व डाइट पौड़ी के एक डीएलएड प्रशिक्षु ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता डॉ. शिव कुमार भारद्वाज और डॉ. प्रमोद नौडियाल ने प्रतिभागियों को सर्वेक्षण के सफल संचालन के लिए उनके कार्य व दायित्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
साथ ही प्रशिक्षणर्थियों की सभी शंकाओं का समाधान किया। डाइट पौड़ी प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर व डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय सर्वेक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए सर्वेक्षण को गंभीरतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए निर्देशित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र नेगी द्वारा राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करने की बात कही।