{"_id":"6942ea7c93a6081c6c0fdad6","slug":"29th-batch-of-sub-inspector-direct-recruitment-course-in-ssb-commences-shrinagar-news-c-5-1-drn1019-859020-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एसएसबी में उपनिरीक्षक सीधी भर्ती कोर्स के 29वें बैच का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एसएसबी में उपनिरीक्षक सीधी भर्ती कोर्स के 29वें बैच का शुभारंभ
Wed, 17 Dec 2025 11:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, श्रीनगर में उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) कोर्स के 29वें बैच का उद्घाटन हुआ। एसएसबी श्रीनगर के उप महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने सभी नव-प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं पूर्ण समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कोर्स में कुल 105 नव-प्रशिक्षु सम्मिलित हैं। इनमें 96 पुरुष एवं 09 महिला प्रशिक्षु शामिल हैं। यह प्रशिक्षण कोर्स कुल 48 सप्ताह की अवधि का होगा। प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 14 प्रशिक्षु स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) और 91 प्रशिक्षु स्नातक (ग्रेजुएट) हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेने वालों में उत्तर प्रदेश से 31, उत्तराखंड से 20, बिहार से 17, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश से 8–8, हरियाणा से 7, जम्मू एवं कश्मीर से 3, दिल्ली, मध्य प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल से कुल छह और मणिपुर, असम, झारखंड, महाराष्ट्र एवं पंजाब से कुल पांच प्रशिक्षु शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षुओं को कुल 42 विषयों में व्यापक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिनमें योग, घुड़सवारी, तैराकी, मोटर ड्राइविंग, आत्मरक्षा तकनीक, ड्रिल सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।