फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   28 Youth from the Isa Foundation Become Agniveers

Pauri News: ईसा फाउंडेशन के 28 युवा बने अग्निवीर

Fri, 29 May 2026 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 29 May 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
28 Youth from the Isa Foundation Become Agniveers
पौड़ी। ईसा फाउडेशन में सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 50 अभ्यर्थियों में से 28 का चयन भारतीय सेना के अग्निवीर के लिए हुआ है। फाउंडेशन की ओर से बीते साल जुलाई से जनवरी तक विशेष फिजिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया था। जनपद के विभिन्न विकासखंडों के 50 युवाओं के लिए फाउंडेशन की ओर से छह महीने तक आवासीय व नियमित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। फाउंडेशन संस्थापक इंद्रजीत सिंह नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को हर दौड़, शारीरिक दक्षता, सहनशक्ति, अनुशासन व सेना भर्ती से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही युवाओं के बेहतर प्रदर्शन और शारीरिक विकास के लिए उन्हें निशुल्क आवश्यक सामग्री मुहैया कराई गई। बताया कि बीते 27 मई को घोषित अग्निवीर भर्ती परिणाम में 28 युवाओं का चयन अग्निवीर के लिए हुआ है। युवाओं को अमन कुमार, संग्राम सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, गंगोत्री नेगी, काजल रावत, धर्म सिंह, भूपेंद्र सिंह, बिमल नेगी आदि ने कई चरण के प्रशिक्षण व मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed