{"_id":"67114605c13c813f2600db16","slug":"24-candidates-attended-the-counseling-of-guest-teachers-pauri-news-c-5-1-gkp1010-527452-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अतिथि शिक्षकों की काउंसिलिंग में पहुंचे 24 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अतिथि शिक्षकों की काउंसिलिंग में पहुंचे 24 अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा परिसर पौड़ी में माध्यमिक शिक्षा के विज्ञान वर्ग में प्रवक्ता पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर काउंसिलिंग संपन्न हुई। जिसमें 24 अभ्यर्थी पहुंचे। जबकि विभाग ने काउंसिलिंग के लिए 70 पदों पर अभ्यर्थी आमंत्रित किए थे। विभाग की ओर से आयोजित दो काउंसिलिंगों में 68 अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है।
शिक्षा परिसर पौड़ी में माध्यमिक शिक्षा विभाग में विज्ञान वर्ग में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत तीसरी काउंसिलिंग संपन्न हुई। जनपद पौड़ी के माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के 70 रिक्त पदों के सापेक्ष यह काउंसिलिंग हुई। जिसमें 24 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में पहुंचे। समिति की ओर से सभी अभ्यर्थियों के समस्त शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि प्रवक्ता के रिक्त पदों के सापेक्ष संपन्न हुई दो काउंसिलिंगों में 68 अभ्यर्थी चयनित हो चुके हैं। जिन्हें तैनाती दे दी गई है। बताया कि तीसरी काउंसिलिंग में विज्ञान वर्ग में रिक्त 70 पदों के सापेक्ष 24 अभ्यर्थी पहुंचे। बताया कि काउंसिलिंग में पहुंचे अभ्यर्थियों के शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कहा, अनुमोदन मिलने पर चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न कराने वालों में डायट प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर, दीपेंद्र बिष्ट और भारत भूषण परमार शामिल रहे।
विज्ञापन