{"_id":"5cbb4f7dbdec2214760a0374","slug":"21555779453-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कर्मियों की बहाली के लिए किया सांकेतिक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कर्मियों की बहाली के लिए किया सांकेतिक प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। हेनब गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में हटाए गए सुरक्षा कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। छात्र संघ, एनएसयूआई व सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शन करते कहा कि विवि प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि विवि प्रशासन गरीब की आजीविका को छीनने का काम कर रहा है। इसको किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन ने बिना किसी कारण बीजीआर परिसर के 12 सुरक्षा कर्मियों को बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक वर्ष तक सेवा देने के बाद आज इन्हें किस आधार पर विवि प्रशासन अयोग्य घोषित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हटाए गए सभी सुरक्षा कर्मियों को जल्द ही बहाल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सुरक्षा कर्मी दलवीर सिंह, हरपाल सिंह, सरिता देवी व लक्ष्मी देवी ने बताया कि परिसर में सभी सुरक्षाकर्मी 10 से अधिक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अचानक बिना किसी कारण कर्मियों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी आजीविका पर परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का जिम्मा है। परिसर निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने बताया कि परिसर में 23 सुरक्षा कर्मी सेवारत थे। कर्मियों को हटाए जाने व छात्रों के आंदोलन की चेतावनी को लेकर पूरी जानकारी विवि प्रशासन को अवगत करा दी गई है। इस अवसर पर छात्र नेता मयूर भट्ट, विवि प्रतिनिधि हिमांशु पंत, सुरक्षा कर्मी लक्ष्मण सिंह, आशीष कुमार, दीपक चंद, भारत सिंह व ऊषा देवी आदि मौजूद थे।