फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   गढ़वाल मंडल आयुक्त ने संभाला कार्यभार

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने संभाला कार्यभार

Fri, 08 Feb 2019 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने संभाला कार्यभार
पौड़ी। गढ़वाल मंडल आयुक्त ने मुख्यालय पौड़ी पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष में जिम्मेदारी मिलना सुखद क्षण है। कहा कि गढ़वाल मंडल में लंबित पड़े विकास कार्यों की निगरानी व चारधाम यात्रा को सुगम व यादगार बनाया जाना मेरी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। उन्होंने मंडल कार्यालय में पदभार संभालते हुए कहा कि कहा कि गढ़वाल मंडल के विकास कार्यों की कड़ी निगरानी की जाएगी। वर्ष 2016 में तक पूर्ण होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से राज्य पर आर्थिक बोझ बढ़ता जाता है। आयुक्त ने कहा कि केंद्र पोषित योजनाओं में मंडल को मिलने वाली धनराशि में लगातार गिरावट आ रही है, जो निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा गढ़वाल मंडल के आर्थिकी का मुख्य आधार है। आयुक्त पुरुषोत्तम ने कहा कि केंद्र से प्रतिनियुक्ति समाप्त होने पर यूं लगा जैसे घर लौट आया हूं। गढ़वाल मंडल आयुक्त की जिम्मेदारी मिलने पर सबसे ज्यादा खुशी का अनुभव हुआ।
विज्ञापन


31वें आयुक्त हैं पुरुषोत्तम
पौड़ी। गढ़वाल मंडल के 50 साल में बीवीआरसी पुरुषोत्तम 31वें कमिश्नर हैं। मंडल के पहले आयुक्त एससी सिंघा थे। मंडल में चार (एससी सिंघा, एसएस पांगती, बीएम वोहरा, सुभाष कुमार) ने दो-दो बार कार्यभार संभाला। कमिश्नर एमभीएस टैंसी ने सबसे कम 3 माह 4 दिन जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद एम वाधवानी ने 3 माह 14 दिन, एस वैंकटरमानी ने 4 माह 10 और सुवर्द्धन 4 माह 11 दिन कमिश्नर रहे। सुभाष कुमार सबसे ज्यादा (एक कार्यकाल) 7 साल, एसएस पांगती व बीएम वोहरा चार-चार साल पौड़ी के कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाली। शैलेश बगोली ने 3 जुलाई 2018 से 6 फरवरी तक कमिश्नर का दायित्व संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी मंडलीय बैठक
पौड़ी। गढ़वाल मंडल सभागार में शनिवार (आज) मंडलीय बैठक का आयोजित की जाएगी। जुलाई 2018 के बाद यह पहली मंडलीय बैठक होगी। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या डा. डीसी बडोनी ने बताया कि आयुक्त सभागार में 11 बजे मंडलीय बैठक का आयोजन होगा। जिसकी अध्यक्षता गढ़वाल मंडल आयुक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed