{"_id":"5b2547654f1c1bb51e8b6402","slug":"21529169765-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यों में तेजी लाएं विभाग: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यों में तेजी लाएं विभाग: रावत
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सर्किट हाउस में आपदा, विद्युत, सिंचाई, जल, आवास सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागों को दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने भमर्तखाल, स्योंरी में आई दैवी आपदा में क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग एवं पेयजल लाइनों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पाबौ में बिजली की तारें झूलने एवं उखड़े विद्युत पोलों को ठीक कर आपूर्ति सुचारु करने को कहा। मंत्री ने मजरा महादेव में बाढ़ सुरक्षा, नहर मरम्मत आदि के कार्य, आरईएस विभाग को पीठसैंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति एवं चबूतरा आदि के निर्माण, डडोली में इमारत टीला योजना, खुड्डेश्वर में मैदान निर्माण, पाबौ में झील निर्माण कार्यों की प्रगति और सिमखेत में झील निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे करने आदि कार्यों के निर्देश दिए। जबकि ऐंठी, टीला आदि गांवों में पानी की किल्लत को देखते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र पानी उपलब्ध कराने को कहा गया। विभाग की ओर से धन की कमी आड़े आने की बात कहे जाने पर मंत्री ने इसके लिए जिला योजना में प्रस्ताव तैयार करने को कहा। मंत्री ने कैन्यूर, चाकीसैंण, बूंगीधार, धारीदेवी, टकोली, कंडोली, पाबौ, सिमखेत, चोपड़ियों, सैंजी, बुरांसी आदि गांवों में सफाई अभियान व कूड़ा निस्तारण के लिए अभियान चलाए जाने को कहा। जलागम विभाग की समीक्षा पर जलागम द्वारा कोई कार्य न किए जाने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली, जिलाधिकारी सुशील कुमार, पीडी एसएस शर्मा, एपीडी सुनील कुमार, डीडीओ वेद प्रकाश, अधिशासी अभियंता आरईएस अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।