फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   छात्रा के अपहरण की गुत्थी उलझी

छात्रा के अपहरण की गुत्थी उलझी

Sat, 07 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के अपहरण की गुत्थी उलझी
पौड़ी। सितोलस्यूं पट्टी क्षेत्र के गांव से दो महीने पहले छात्रा के अपहरण की गुत्थी उलझती जा रही है। राजस्व पुलिस के बाद लड़की को तलाशने का जिम्मा अब सिविल पुलिस को सौंपा गया है। एक महीना बीत गया, लेकिन सिविल पुलिस भी अंधेरे में ही हाथ-पैर मार रही है।
विज्ञापन

पौड़ी जिले के सितोलस्यूं पट्टी क्षेत्र के एक गांव से 16 अगस्त की रात 18 वर्षीय छात्रा का अपहरण हो गया था। लड़की के पिता की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। राजस्व पुलिस की छानबीन में पता चला कि अपहरणकर्ता टिहरी गढ़वाल के गांव कोटी पट्टी धारा का रहने वाला है और राजस्थान में एक होटल में काम करता है। घटना के रोज वह ऋषिकेश स्टैंड से टैक्सी बुक कर लाया था। राजस्व पुलिस ने अपहरणकर्ता की तलाश में बार्लोगंज, आगरा, अपहरणकर्ता के गांव और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी। साथ ही छात्रा और अपहरणकर्ता के फेसबुक एकाउंट पर हुई चैटिंग से मिले इनपुट के आधार पर भी उनके कई साथियों से जानकारी जुटाई। यह भी पता लगा है कि अपहरणकर्ता शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पूर्व में वह राजस्थान में एक होटल में काम करता था। सफलता न मिलने पर राजस्व पुलिस ने मामला सिविल पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। एक महीने में पौड़ी कोतवाली पुलिस भी लड़की की सकुशल बरामदगी और अपहरणकर्ता को पकड़ने में कुछ खास नहीं कर पाई है। पौड़ी कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल ने बताया कि अपहरण के मामले की छानबीन की रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed