{"_id":"5c659ae8bdec2273983657da","slug":"201550162664-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया दो मास्टर ट्रेनरों का स्पष्टीकरण तलब..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया दो मास्टर ट्रेनरों का स्पष्टीकरण तलब..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिले के दो मास्टर ट्रेनरों का स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। मास्टर ट्रेनरों को 11 और फरवरी को राज्य स्तरीय चुनाव प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण देने देहरादून पहुंचना था, जिनमें एक मास्टर ट्रेनर कार्यशाला में नहीं पहुंचा, जबकि दूसरा आधी-अधूरी तैयारी के साथ प्रशिक्षण में पहुंचा था। इससे प्रशिक्षण कार्यशाला प्रभावित हो गई। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने दोनों मास्टर ट्रेनरों का स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी को एक सप्ताह में मास्टर ट्रेनरों के स्पष्टीकरण भेजने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी दीप्ति सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनर एसएस राणा और संजीव श्रीवास्तव का स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनरों से स्पष्टीकरण लेकर जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया जाएगा।