{"_id":"5a5f82d74f1c1b8f268b4f76","slug":"201516208855-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट में मेले की धूम, गांव-गांव से उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट में मेले की धूम, गांव-गांव से उमड़ी भीड़
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय के ग्रामीण क्षेत्र कोट में इन दिनों सितोनस्यूं क्रीड़ा समिति के तीन दिवसीय उत्सव की धूम हैं। बुधवार को लोक कलाकारों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान देव डोलियों से जुड़े नृत्य देखकर दर्शक झूम उठे।
कोट उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गांव-गांव से महिला व पुरुषों के भीड़ उमड़ी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही महिलाएं व पुरुष भी नृत्य में झूमते नजर आए। लोक गायक मुकेश कठैत ने नंदा राजजात की शानदार प्रस्तुति दी। नंदा राजजात डोली आकर्षण का केंद्र रही। लोक गायिका बीना बोरा ने ‘खाय ककड़ी तिल माए मेरा दुयूरा मोहना’ गीतों की प्रस्तुति दी। शिवांगी घिल्डियाल ने टिहरी की रानी आदि गीतों की प्रस्तुति से लोगों को नृत्य के लिए मजबूर किया। हास्य कलाकार राजेश जोशी ने चुटकुलों से लोगों को खूब हंसाया। इससे पूर्व महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने समिति को महोत्सव को निरंतर करने पर जोर दिया। कहा कि उनकी ओर से महोत्सव को पूरी मदद की जाएगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुनील लिंगवाल, नीलम रावत, तामेश्वर आर्य, आलोक चारू, धर्मवीर नेगी, सीएस जुयाल, अनिल गुसाईं आदि मौजूद रहे। संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया।