{"_id":"5a202ecd4f1c1b79548c0c25","slug":"201512058573-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों की खैर-ख्वाह बनी जिले की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों की खैर-ख्वाह बनी जिले की पुलिस
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। एसएसपी जेआर जोशी ने जिले के असहाय बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछने के साथ उन्हें रजाइयां बांटीं। एसएसपी ने भरोसा दिया कि पुलिस जिले में बुजुर्गों का पूरा ख्याल रखेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी बुजुुर्ग का उत्पीड़न हो रहा हो तो वे तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस उनकी मदद करेगी।
एसएसपी जेआर जोशी के निर्देशन पर श्रीनगर, कोटद्वार, पौड़ी व अन्य जगहों पर पुलिस ने बुजुर्गों से संपर्क किया और उनका हाल चाल जाना। बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 38 असहाय बुजुर्गों को रजाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के बाद एसएसपी बैंग्वाड़ी गांव पहुंचे और वहां छह बुजुर्गों को रजाइयां वितरित कीं।
कोतवाली पौड़ी में तैनात पुलिस कर्मियों ने 102 बुजुर्गों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। जिले में 815 बुजुर्गों से पुलिस ने मुलाकात की और 79 बुजुर्गों को रजाइयां वितरित कीं।