फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   विवाह पर रोपा समलौण पौधा

विवाह पर रोपा समलौण पौधा

Fri, 24 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विवाह पर रोपा समलौण पौधा
पौड़ी।
विज्ञापन

ब्लाक थलीसैंण के गांवों में विवाह को यादगार बनाने लिए के लिए पौधरोपण की परंपरा को लोगों ने अपना लिया है। कनाकोट गांव में सुमन व अरविंद ने विवाह बंधन में बंधने के बाद गांव में समलौंण पौधा लगाया और माता-पिता को उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी सौंपी।

समलौंण संस्था के संरक्षक वीरेंद्र दत्त गोदियाल ने यह परंपरा शुरू की है। विवाह के अलावा जन्म दिन, मुंडन आदि समारोह में भी पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। कनाकोट गांव में ही विनोद रतूड़ी ने बच्चे के जन्म पर पौधरोपण किया। वीरेंद्र बताते हैं कि उत्सव में पौधरोपण से पौधे के साथ व्यक्ति की भावनाएं जुड़ जाती हैं। पौधे वृक्ष बनकर पथिक को छांव व फल देते हैं। कनाकोट गांव में विवाह में पौध रोपण के साथ ही जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। अन्य गांवों में भी विवाह आदि उत्सव में इस परंपरा को अपनाया जा रहा है। इस दौरान लक्ष्मी देवी, बबीता देवी, रामेश्वरी देवी व रानी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed