{"_id":"5ccc7101bdec2207254c7bb7","slug":"191556902145-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने बंद कराए प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने बंद कराए प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन जारी है। आंदोलित छात्रों ने शुक्रवार को प्री-पीएचडी में प्रवेश की साक्षात्कार प्रक्रिया को बंद करा दिया। हालांकि छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विभिन्न विभाग विवि परिसर से बाहर होटलों में साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित करवा रहे थे। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलित छात्रों ने शुक्रवार को भी बिड़ला और चौरास परिसरों को बंद करा दिया। करीब साढे़ 10 बजे छात्र मुख्य बाजार स्थित जीएमवीएन गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां एमबीए टूरिज्म विभाग में प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया चल रही थी। छात्रों ने इसे भी बंद करा दिया। हालांकि शिक्षकों ने साक्षात्कार प्रक्रिया बंद न कराए जाने के लिए छात्रों को काफी समझाया। इसके बाद छात्रों ने हैप्रेक में आयोजित हो रही साक्षात्कार प्रक्रिया को भी रुकवा दिया, वहीं कुछ विभागों ने आंदोलन को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक साक्षात्कार प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर आउटसोर्स कर्मचारी व छात्र प्रशासनिक भवन में एचएन बहुगुणा की मूर्ति के समक्ष धरने पर बैठे रहे।
विवि प्रशासन ने दिहाड़ी पर रखे सुरक्षाकर्मी
श्रीनगर। सुरक्षा टेंडर निरस्त होने के बाद विवि प्रशासन ने 16 सुरक्षाकर्मियों को दिहाड़ी पर रखा है। इनमें से 10 सुरक्षाकर्मी बिड़ला परिसर और छह सुरक्षाकर्मी चौरास परिसर में नियुक्त किए गए हैं। सभी सुरक्षाकर्मी पूर्व सैनिक हैं। हालांकि विवि प्रशासन दिहाड़ी पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किए जाने की बात से साफ इंकार कर रहा है। विवि प्रशासन का कहना है कि पूर्व से कार्य कर रहे कुछ सुरक्षाकर्मियों ने स्वयंसेवक के तौर पर कार्य करने की इच्छा जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
साक्षात्कार प्रक्रिया बाधित होने पर क्या कहा छात्रों ने
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में चल रहे गतिरोध का खामियाजा प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार देने आए बाहरी प्रदेश के छात्रों को उठाना पड़ा। छात्रों का कहना था कि विवि प्रशासन को ऐसी स्थिति में उन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाना चाहिए था।
--हमें विवि प्रशासन की ओर से साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, लेकिन यहां छात्रों के आंदोलन के चलते साक्षात्कार प्रक्रिया बाधित है। इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।
-ऋतु, पटना
--प्री-पीएचडी के साक्षात्कार के लिए मैं लखनऊ से यहां आया हूं। मुझे जानकारी नही थी कि गढ़वाल विवि में गतिरोध चल रहा है। सीमित संसाधनों के साथ यहां आया हूं। यदि कुछ दिन रुकना पड़ा तो काफी परेशानी होगी।
-कुलदीप, लखनऊ
-- विवि प्रशासन की ओर से यदि साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित की जाती है तो हमें काफी परेशानी होगी। दूर का सफर बार-बार तय नहीं किया जा सकता। विवि प्रशासन को हमारी समस्या भी समझनी होगी।
गौरव शर्मा, दिल्ली
कोट--------------
बाहर से आए छात्रों के साथ हमारी पूरी संवेदना है। हम उनकी पूरी मदद करेंगे। विवि के प्रत्येक विभाग को साक्षात्कार के लिए बुलाने से पूर्व छात्रों को जानकारी देनी चाहिए थी।
-सुधीर जोशी, छात्र नेता गढ़वाल विवि।