{"_id":"5c532127bdec22739b069d26","slug":"191548951847-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्र 2019-20 में गढ़वाल विवि सभी वर्गो की सीटों में करेगा 5 फीसदी वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्र 2019-20 में गढ़वाल विवि सभी वर्गो की सीटों में करेगा 5 फीसदी वृद्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने शिक्षा सत्र 2019-20 में सभी वर्गों (सामान्य व आरक्षित) में 5 फीसदी सीटें बढाए जाने का निर्णय लिया है। पांच फीसदी सीटें सत्र 2020-21 में बढाई जाएंगी। उक्त निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर तबके को दिए जाने वाले 10 फीसदी आरक्षण के तहत लिया गया है। सीटें दो चरणों में बढ़ाए जाने के पीछे गढ़वाल विवि प्रशासन ने भौतिक संसाधनों की कमी बताया।
बृहस्पतिवार को प्रशासनिक भवन स्थित सचिवालय में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण के तहत सीटों के निर्धारण पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा ने कहा कि शिक्षा सत्र 2019-20 में सभी वर्गों (सामान्य व आरक्षित) की सीटों पर 5 फीसदी बढोत्तरी की जाएगी। शेष पांच फीसदी सीट शिक्षा सत्र 2020-21 में बढ़ाई जाएंगी। प्रो. राणा ने बताया के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने के लिए प्रत्येक वर्ग में 10 फीसदी सीटें बढ़ाई जानी हैं। लेकिन विवि के भौतिक संसाधनों को देखते हुए इसे दो चरणों में बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में विवि के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।