{"_id":"5bc61d71bdec22698a46fc7e","slug":"191539710321-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन मंत्री ने वेदीखाल में किया शौर्य दीवार का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन मंत्री ने वेदीखाल में किया शौर्य दीवार का अनावरण
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलीसैंण। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में शौर्य दीवार का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। इसके सैनिकों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कुछ स्थानीय स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत बताई। वहीं महाविद्यालय भवन के लिए दस लाख देने की घोषणा की।
राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्री ने कहा कि दीवा डांडा में ट्रैकिंग एवं भैरवगढ़ी, सतपुली स्यूली झील को विकसित किए जाने की जरूरत है, जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वेदीखाल पंपिंग योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति चुकी है, जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर होगी। पर्यटन मंत्री ने महाविद्यालय की जर्जर छत की मरम्मत, पुस्तकों, छात्र-छात्राओं के टॉयलेट के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय में बीएससी कक्षाओं की स्वीकृति के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य लवली राजवंशी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र रावत ने किया। समारोह में प्रमुख बीरोखाल कविता पोखरियाल, निदेशक श्रम विभाग सागर तिवारी, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल रावत, सांसद प्रतिनिधि पुष्कर जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष विवेक ममगाईं, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शुभम रावत व निर्मला आदि मौजूद रहे।
देश की आजादी के महान सिपाही थे भारतीय : महाराज
वीर जयानंद भारतीय की आदमकद मूर्ति का किया अनावरण
अमर उजाला ब्यूरो
बैजरो। आर्य समाज अरकंडाई धार और संस्कृति विभाग उत्तराखंड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने वीर जयानंद भारतीय की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन
मंगलवार को ब्लाक बीरोंखाल मुख्यालय में आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने वीर जयानंद भारतीय को देश की आजादी का महान सिपाही बताया। उन्होंने कहा उनके त्याग बलिदान के कारण ही हमें आज आजादी मिली है। कहा भारतीय ने जीवन के एक हजार नौ सौ दिन जेल में गुजारे और अमन सभा का बहिष्कार किया था। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भारतीय सामाजिक कुरीतियों के घोर विरोधी व समाज सुधारक थे।
आर्य समाज पंचपुरी ने जयानंद भारतीय के नाम से बीरोंखाल को जिला बनाने की मांग की। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष जयानंद भारतीय की पुत्रवधू मनुली देवी, ब्लॉक प्रमुख कविता पोखरियाल, महामंत्री चंदन लाल, कोषाध्यक्ष भारत भूषण, हरीशकुमार, ओमप्रकाश, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन रावत, महामंत्री ओमपाल बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि दर्शन रिंगोडि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन यशपाल गोरला और ज्ञानदेव ने किया।
-फोटो