{"_id":"5a773d9c4f1c1ba32a8b58d0","slug":"191517763996-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में पौड़ी और खो-खो में चोपड़ियूं की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में पौड़ी और खो-खो में चोपड़ियूं की जीत
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र की जिला खेल प्रतियोगिता में वॉलीबाल में नेहरू युवा मंडल पौड़ी और खो-खो में नेहरू युवा मंडल चोपड़ियूं की टीम ने जीत हासिल की। शनिवार देर शाम को प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए।
खेल प्रतियोगिता में पौड़ी, कोट और पाबौ आदि ब्लॉक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद आदि स्पर्धा का आयोजन किया गया। वॉलीबाल में नेहरू युवा मंडल पौड़ी ने नेहरू युवा मंडल कंडारा को 2-1 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। युवतियों की खो-खो प्रतियोगिता में नेहरू युवा मंडल चोपड़ियूं ने नेहरू युवा मंडल उज्याड़ी को हराया। कबड्डी में सिमखेत ने ल्वाली को हराया। लंबी कूद में नीरज प्रथम, आदित्य कठैत द्वितीय व अमित रावत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नीरज प्रथम, लक्ष्य द्वितीय व पवन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सीईओ मदन सिंह रावत ने पुरस्कार दिया। निर्णायकों में राकेश कठैत, बीरेंद्र भाकुनी, नरेश जुयाल शामिल रहे। इस मौके पर अनूप कुमार, संदीप बिजल्वाण, आरती नेगी, इंदू रावत, संपत्ति, सुमनलता, शिवानी व पूजा आदि उपस्थित रहे।